
यह एक बहुत ही सुन्दर डॉग ब्रीड है
यह दुनिया में सबसे फेमस ब्रीड्स में से एक है। इस ब्रीड को स्कॉट्लैंड में प्रोडूस किया गया था। आमतोर पर तीन तरह के गोल्डन रिट्रीवर होते है।
- ब्रिटिश
- अमेरिकन
- कैनेडियन
सबसे पहले गोल्डन रिट्रीवर की स्पेसिफिकेशन जानते है।
- मेल डॉग की हाइट 23 – 24 इंच होती है
- फीमेल डॉग की हाइट 21.5 – 22.5 होती है
- मेल डॉग का वजन 29 – 34 किलो होता है
- फीमेल डॉग का वजन 24 – 29 किलो होता है
- इस ब्रीड की उम्र 10-12 साल होती है। बाकी उम्र आपकी केयर पर डिपेंड होती है की आप अपने डॉग की केयर किस तरह कर रहे है।
- इस ब्रीड की फीमेल ब्रीड एक बार में एवरेज 5-10 बच्चे देती है।
गोल्डन की कुछ खास बाते
गोल्डन रिट्रीवर एक बहुत ही सुन्दर डॉग ब्रीड है। हमेशा खुश रहने वाली डॉग ब्रीड में यह ब्रीड भी शामिल है। ये बच्चो क साथ काफी खुश रहते है। यह एक बड़े बालो की ब्रीड है। इनका कलर इन्हे अट्रैक्टिव बनाता है। इतिहास में इस ब्रीड का इस्तेमाल शिकार के लिए होता था। जब शिकारी बतख़ को शूट करदेते थे। तो डॉग उसे पानी में जाकर लेके आता था। इसलिए इसे रिट्रीवर बोला जाता है। यह रिट्रीव करके लेके आते थे। यह ब्रीड अच्छी स्वीम्मर होती है। यह ब्रीड काफी देशो में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डॉग ब्रीड है।
काफी लोग ये मानते है गोल्डन रिट्रीवर और लैब्राडोर दोनों एक जैसी ब्रीड है सिर्फ गोल्डन रिट्रीवर के बाल बड़े होते है। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है ये दोनों ब्रीड में बहुत अंतर है। लैब्राडोर को कनाडा में ब्रीड किया गया था। और गोल्डन रिट्रीवर को स्कॉटलैंड में में किया गया था। गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड की लुक को देख कर आप इसे एक स्मार्ट डॉग ब्रीड कहे सकते है। यह दिखने में काफी सुन्दर होते है।
- आमतौर पर ये 3-4 कलर में होते है।
- 1. डार्क गोल्डन
- 2. लाइट गोल्डन
- 3. वाइट
- 4. क्रीम
गोल्डन रिट्रीवर की जानकारी
अगर आप एक गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड ओनर है या एक डॉग लेने की सोच रहे है तो पहले कुछ जरुरी बाते जान ले। यह एक बड़े बालो की डॉग ब्रीड है जिसके कारण इन्हे केयर की ज्यादा जरुरत होती है। इन्हे डेली बालो में कंघी और बालो को अच्छा रखने क लिए अच्छे नुट्रिशन की जरुरत होती है। दूसरा आप इनके बालो के लिए एक अच्छी क्वालिटी का शैम्पू इस्तेमाल करे तो ये इनके बालो की लुक के लिए बहुत ही अच्छा होगा। इन्हे हर रोज़ एक्सरसाइज की जरुरत है। इन्हे खेलना काफी पसंद होता है। इन्हे अच्छे नुट्रिशन वाले खाने की जरुरत होती है
खाना दे लिमिट में
आप इन्हे खाना लिमिट में दे नहीं तो इस ब्रीड का वजन बहुत जल्दी बड़ जाता है क्योकि एक बार अगर वजन ज्यादा हुआ तो डॉग्स को काफी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्हें चलने में दिक्क्त होती है। ओवर फैट की वजह से दिल के काम करने के फंक्शन में दिक्क्त आ सकती है। तो आप अपने डॉग की हेल्थ का ध्यान अच्छे से रखे तो ये उसके लिए काफी अच्छा होगा।