
क्या आपको पता है लैब्राडोर नसल एक बहुत प्रसिद्ध नसल है।
लैब्राडोर ब्रीड कनाडा से है। यह एक बहुत ही समझदार, सुन्दर और वफादार नसल है। लैबराडोर बहुत से देशो में लोगो की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली नसल है। इसके काफी सारे रीज़न है। सबसे पहले जानते है इसकी स्पेसिफिकेशन लैब्राडोर एक मीडियम साइज की डॉग ब्रीड है।
लैब्राडोर ब्रीड तीन कलर में होती है।
काला
गोल्डन
चेरी
- * लैब्राडोर ब्रीड की उम्र – 10 – 14 साल होती है। दूसरा उम्र आपकी केयर पर भी डिपेंड करती है।
- * लैब्राडोर ब्रीड की फीमेल एक बार में एवरेज 5-10 बच्चे देती है।
- * मेल डॉग का वजन 28 – 38 किलो होता है।
- * मेल डॉग की हाइट 22 – 24 इंच होती है।
- * फीमेल डॉग का वजन 25 – 32 किलो होता है।
- * फीमेल डॉग की हाइट 20 – 22.5 इंच होती है।
इस ब्रीड को पसंद करने का रीज़न यह है।
लैब्राडोर ब्रीड नेचर में बहुत शांत होती है। आपको इसे मेन्टेन करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी अगर आप पहली बार डॉग ले रहे है तो ये ब्रीड एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसके बाल ज्यादा बड़े नहीं होते तो आपको अपने लैब्राडोर के लिए ज्यादा परेशांन नहीं होना पड़ेगा। इनकी सूंघने की पावर भी ज्यादा होती है। इसलिए इस ब्रीड को काफी देशो की फोर्सेस इस्तेमाल में लेती है। और इसे दूसरी मध्यम साइज डॉग ब्रीड की तुलना में फिजिकल एक्सरसाइज कम चाइये लेकिन एक्सरसाइज कराना भी बहुत जरुरी है। नहीं तो इनका वजन बहुत जल्दी बड़ जाता है। इस ब्रीड का नेचर काफी शांत होता है ये बहुत जल्दी नए लोगो से दोस्ती कर लेते है। इसे आप नेगेटिव पॉइंट भी बोल सकते लेकिन अगर आपके घर में छोटे बच्चे है। तो ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इन्हे मौसम चेंज होते टाइम भी ज्यादा दिक्कत नहीं होती ये अपने आप को मौसम में आसानी से ढाल लेते है।
लैब्राडोर ब्रीड बच्चो के साथ बहुत खुश रहती है। इन्हे डाइट में आप नुट्रिशन वाली डाइट दे वो भी लिमिट में तो वो ज्यादा अच्छा होगा। क्योकि ये ब्रीड खाने की शौकीन है। और ज्यादा खाने से इनका वजन बड़ जाता है उससे इन्हे काफी दिकत्तो का सामना करना पड़ता है तो इसलिए आप इन्हे लिमिट में खाना दे तो वो ज्यादा अच्छा होगा।