
पग ब्रीड का ओरिजिन चीन है। यह एक छोटी साइज की डॉग ब्रीड जिसे आप छोटे घर में भी आराम से रख सकते है।
पग डॉग ब्रीड की स्पेसिफिकेशन
- यह एक टोए साइज डॉग ब्रीड है।
- मेल डॉग की ऊंचाई 11 – 15 इंच होती है।
- फीमेल डॉग की ऊंचाई 10 – 13 इंच होती है।
- मेल डॉग का वजन 7 – 8 किलो होता है।
- फीमेल डॉग का वजन 5 – 7 किलो होता है।
- औसतन उम्र 11 – 14 साल होती है बाकी उम्र आपकी देख-रेख पर निर्भर होती है।
- एक बार में पग फीमेल डॉग 3 – 5 बच्चे देती है।
- रंग – काला और भूरा।
- इस ब्रीड की आँखे बहुत आकर्षक होती है।
- इसकी आँखे नार्मल डॉग से काफी बड़ी और गोल होती है।
पग ब्रीड की जानकारी
पग एक बहुत फेमस डॉग ब्रीड है।
एक समय पर पग इतनी ज्यादा फेमस डॉग ब्रीड थी की इसे लेने वाले ज्यादा होते थे थे और मार्किट में पप्पी काम हुआ करते थे। यह ब्रीड सबसे ज्यादा फेमस तब हुई जब इसने हच और वोडाफोन जो की मोबाइल सिम कंपनी है उन्होंने इस ब्रीड का इस्तेमाल टीवी ऐड में करना शुरू करदिया। तब इस ब्रीड को बहुत ज्यादा पॉपुलरटी मिली जिन लोगो को इस ब्रीड का नाम तक नहीं पता होता था। वो लोग इसे वोडाफोन वाला कुत्ता बोल कर लेते थे।
ब्रीड की जानकारी
यह एक छोटी साइज ब्रीड होने के कारण बहुत आराम से मेन्टेन हो सकती है।
इस ब्रीड का फेस बिलकुल पंच होता है साथ ही फेस पर और सर् पर पुरे में रिंकल होते है जिसके कारण इसका फेस काफी भारी लगता है अगर आप इसे अच्छी डाइट दे और ये हेअल्थी हो तो इसकी पुरे शरीर पर आपको रिंकल देखने को मिलते है।
इसकी नाक बिलकुल चपटी होती है। आप कह सकते है सिर्फ सांस लेने के लिए नाक के 2 छेद होते है। इसका फेस पूरा काला होता चाहे यह भूरे कलर में ही क्यों न हो। पग ब्रीड के बाल छोटे होते है जिससे आप इसके बालो को आसानी से मेन्टेन कर सकते है। इसकी पूछ घूमी हुई और छोटे साइज की होती है। अगर आप एक पग डॉग ब्रीड लेने की सोच रहे है या लेने जा रहे है ये ब्रीड की क्वालिटी ध्यान में रख कर ही ले।
पग ब्रीड गार्ड डॉग नहीं है अगर सोच रहे है की यह आपके घर की रखवाली भी करेगी तो ऐसा बिलकुल नहीं होगा। यह सिर्फ एक सुन्दर दिखने वाली टोए साइज ब्रीड है। इसे एक्सरसाइज की ज्यादा जरुरत नहीं होती होती है। अगर आप बहार वाक के लिए जा रहे है तो आप अपने डॉग को घूमने के लिए लेजा सकते है। नहीं तो आप इन्हे घर में ही खुला छोड़ दे तो भी इनके लिए बहुत होता है। इन्हे अकेले रहना ज्यादा पसंद नहीं होता। अगर आप कहीं बहार जा रहे है तो इसे साथ लेजाए तो ज्यादा अच्छा होगा। इन्हे बच्चो के साथ रहना काफी पसंद होता है। यह छोटे होने के कारण बहुत कम मात्रा में खाना कहते है। अगर आप एक ऐसी ब्रीड लेना चहाते है जिससे देख-भाल में आपको ज्यादा दिक्क्त न उठानी पड़े तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।